संघर्ष

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

एक बड़ा परदा है काला

उसमें छोटे-छोटे छेद हैं रौशनी फूट रही है

चला जाता एक लंबा जुलूस है शोक में डूबा

एक बच्चा पीछे मुड़-मुड़कर देखता है

घनी रात है

आकाश डूबा हुआ अपने ही अँधेरे में

एक दिया जलने बुझने की संधि पर टिमटिमाता हुआ

अपनी ही ज़िद पर अड़ा

जलता हुआ

कोई छोर नहीं बाढ़ अबकी उतर आई है मैदानों में

पेड़ के फुनगी पर एक मेमना

एक बच्चा पिता के कंधे पर बैठा है रखे अपने सिर पर पोटली

एक डोलती बड़ी-सी टोकरी में

एक मुर्ग़ी अपने सात आठ चूज़ों के साथ

शव-गृह से अपने बच्चे का शव कंधे पर ले सीढ़ियाँ उतरता पिता

थका जैसे कंधे टूट रहे हों उस फूल के भार से

उसकी एक ऊँगली पकड़े आँखें पोछती उसकी बेटी

नुकीले शीत में ख़ेत की रखवाली करते मजूर ने टीन का दरवाज़ा बंद कर लिया है

पैरों के पास थोड़ी-सी आग बची है

दंगे में जलते घर से निकल भागी जा रही वह लड़की

उसके हाथ में दराँती है

वह हवा को चीरती हुई निकल गई है

युवा ने राजधानी में जगह तलाश ली है रहने के लिए

पर जहाँ सूरज नहीं पहुँच पाता

उसे मिल ही गया है कुछ पन्नों के अनुवाद का काम

क्या तुम्हारी पराजय बड़ी है इनसे।

अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like