ग़ालिब

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

ग़ालिब पर सोचते हुए

वह दिल्ली याद आई

जिसके गली-कूचे अब वैसे न थे

आसमान में परिंदों के लिए कम थी जगह

उड़कर जाते कि लौट आते हैं अभी

शब-ओ-रोज़ होने वाले बाज़ीच:-ए-अत्फ़ाल में

मसरूफ़ थी हर सुबह

इब्न-ए-मरियम थे

दुःख की दवा न थी

इस शोर में

एक आवाज़ थी बल्लीमारान से उठती हुई

लेते थे जिसमें अदब के आदमक़द बुत

गहरी-गहरी साँसे

हिंदुस्तान की नब्ज़ में पिघलने लगता था पारा, सीसा, आबनूस

दीद-ए-तर से टपकता था लहू

उस ख़स्ता के ‘अंदाज़-ए-बयाँ और’ में वह क्या था

कि हिलने लगी थी बूढ़े बादशाह की दाढ़ी

थकी सल्तनत की सीढ़ियाँ उतरते उसकी फीकी हँसी के

न मालूम कितने अर्थ थे

उसने देखा था

तमाशा देखने वालों का तमाशा

उसकी करुणा में डूबी आँखों में हिज़्र का लंबा रेगिस्तान था

जिसके विसाल के लिए उम्र भी कम ठहरी

दिल्ली और कलकत्ता के बीच कहीं खो गई थी

उसकी रोटी

टपकती हुई छत और ढहे हुए महलसरे को

क़लम की नोक से सँभाले

वह जिद्दी शाइर ताउम्र जद्द-ओ-जहद करता रहा कि

निकल आए

फ़िरदौस और दोज़ख़ को मिलाकर भी

ज़िंदगी के लिए थोड़ी और गुंजाइश

अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाबुद्ध मुस्कराए हैं‘लाल इमली’ कहते ही इमली नहीं कौंधी दिमाग़ मेंजीभ में पानी नहीं आया— हरीशचंद्र पांडेवृंदावनकिसी निर्धन बेवा की फटी हुई बिवाई की तरहमेरी आँख की एड़ी में रोज़ दरकता और दुखता है वृंदावन— हेमंत शेष