लौटते हुए - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

लौटते हुए
मेरे साथ
मैं नहीं था
छूट गया था वह
वही आँगन में पसरे हुए
तुम्हारे कपड़ों के साथ
अमरूद के पेड़ से
लटक गया
और हरसिंगार की छाया में
सो गयी थी मेरी
आत्मा

लौटते हुए
मेरे साथ था
हारे हुए का इतिहास
चीत्कार से भरा
युद्ध का मैदान था
लहुलुहान मेरे भीतर,
छोड़ आया था जीत
तुम्हारे देहरी

लौटते हुए
ज्ञात हो रहा था
क्षितिज
आभासी है कितना
पृथ्वी और व्योम का
सम्मिलन सत्य नहीं
स्वप्न भर है

लौटते हुए
पूरी हो रही थी
जिद्द किसी की
अधूरी रह गई थी
किसी की प्रार्थना ।

जब लौट रहे थे
पक्षी अपने घोंसले में
सूरज भी लौट रहा था
समंदर की गोद में
बच्चे माँ की आँचल में
बस अकेला था तो मैं
कुछ एकाकी पदचिन्हों के साथ ।
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like