आशाएँ लेकर चलती है
झारखंड एक्सप्रेस
हटिया में लद-लद कर
बैठते हैं सपने
कुछ शिक्षा के
कुछ रोज़गार के
कुछ सेहत के
लौट आती हैं
कुछ ख़ाली हाथ
कुछ लहूलुहान
कुछ अभिशप्त
जो नहीं लौटती हैं
वे खो देती हैं
अपनी पहचान
झारखंड एक्सप्रेस
लौटती है लेकर बोरी भर कर
हताशा!








