चाँदनी रात में लांग ड्राइव - अरुण आदित्य

अरुण आदित्यअरुण आदित्य

6 min read · 12.4K reads

तुम्हारे साथ लांग ड्राइव पर न जाता
तो पता ही न चलता
कि तुम कितने प्यारे दोस्त हो, चाँद भाऊ !
 
गजब का है तुम्हारा सहकार
कि जिस गति से चलती है मेरी कार
उसी के मुताबिक घटती बढ़ती है तुम्हारी रफ़्तार
 
एक्सीलरेटर पर थके पैर ने जब भी सोचा
कि रुककर ले लूँ थोड़ा दम
तुमने भी तुरन्त रोक लिए अपने क़दम ।
 
गति अवरोधक पर
या सड़क के किसी गड्ढे में
जब भी लगा मुझे झटका
तुम्हें भी हिचकोले खाते देखा मैंने ।
 
नहीं, ये छोटी मोटी बातें नहीं हैं, चाँद भाऊ !
तुम्हें क्या पता कि हमारी दुनिया में
हमेशा इस फ़िराक मैं रहते हैं दोस्त
कि कब आपके पाँव थकें
और वे आपको पछाड़ सकें
 
आपदा-विपदा तक को
अवसर में बदलने को छटपटाते लोग
ताड़ते रहते हैं कि कब आप खाएँ झटके
और वे आपकी तमाम सम्भावनाएँ लपकें
 
इसीलिए मैं अक्सर इस दुनिया को ठेंगा दिखा
तुम्हारे साथ निकल जाता था लांग ड्राइव पर
लेकिन आजकल पेट्रोल बहुत महँगा है, चाँद भाऊ !
और लांग ड्राइव एक सपना
 
क्या ऐसा नहीं हो सकता
कि किसी दिन मेरी कार को अपनी किरणों से बान्धकर
झूले की तरह झुलाते हुए लांग ड्राइव पर पर ले चलो
और झूलते-झूलते, झूलते-झूलते
किसी बच्चे की तरह थोड़ी देर सो जाऊँ मैं ।
अरुण आदित्य
About the poet

अरुण आदित्य

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी