अन्योन्याश्रित - अरुण आदित्य

अरुण आदित्यअरुण आदित्य

2 min read · 12.4K reads

हवा चूमती है फूल को
और फिर नहीं रह जाती है वही हवा
कि उसके हर झोंके पर फूल ने लगा दी है अपनी मुहर
और फूल भी कहाँ रह गया है वही फूल
कि उसकी एक-एक पंखुड़ी पर हवा ने लिख दी है सिहरन
फूल के होने से महक उठी है हवा
हवा के होने से दूर-दूर तक फैल रही है फूल की खुशबू
इस तरह एक के स्पर्श ने
किस तरह सार्थक कर दिया है दूसरे का होना
अरुण आदित्य
About the poet

अरुण आदित्य

View profile & all 31 Poems / Stories