जो जितना ज़्यादा लोगों का जितना ज़्यादा नुक़सान कर सके
वो उतना ही बड़ा है
छोटा है वो जो किसी का नुक़सान न कर सके
उस हर बात में राजनीति है
जहाँ दो में से एक को चुनना पड़े
कम से कम कपड़े अश्लीलता नहीं
अश्लील है ज़रूरत से ज़्यादा कपड़े
जो सरकार ऊपर से कुछ न करे
वो अमीरों का काम सबसे अच्छा करती है
सितारा बनने से अच्छा है
गंदी गली का लैंप पोस्ट बनना—कवि की इच्छा है।








