ज़ंजीर से उठती है सदा सहमी हुई सी - अर्श सिद्दीक़ी

अर्श सिद्दीक़ीअर्श सिद्दीक़ी

4 min read · 12.4K reads

ज़ंजीर से उठती है सदा सहमी हुई सी
 जारी है अभी गर्दिश-ए-पा सहमी हुई सी

 दिल टूट तो जाता है पे गिर्या नहीं करता
 क्या डर है के रहती है वफ़ा सहमी हुई सी

 उठ जाए नज़र भूल के गर जानिब-ए-अफ़्लाक
 होंटों से निकलती है दुआ सहमी हुई सी

 हाँ हँस लो रफ़ीक़ो कभी देखी नहीं तुम ने
 नम-नाक निगाहों में हया सहमी हुई सी

 तक़सीर कोई हो तो सज़ा उम्र का रोना
 मिट जाएँ वफ़ा में तो जज़ा सहमी हुई सी

 हाँ हम ने भी पाया है सिला अपने हुनर का
 लफ़्ज़ों के लिफ़ाफ़ों में बक़ा सहमी हुई सी

 हर लुक़मे पे खटका है कहीं ये भी न छिन जाए
 मेदे में उतरती है ग़िज़ा सहमी हुई सी

 उठती तो है सौ बार पे मुझ तक नहीं आती
 इस शहर में चलती है हवा सहमी हुई सी

 है अर्श वहाँ आज मुहीत एक ख़ामोशी
 जिस राह से गुज़री थी क़ज़ा सहमी हुई सी
अर्श सिद्दीक़ी
About the poet

अर्श सिद्दीक़ी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अर्श सिद्दीक़ी

  1. बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का - अर्श सिद्दीक़ी

    बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का अंदाज़ा लगामहमिल-ए-दिल से निकल सर को हवा ताज़ा लगा

    12.4K reads
  2. दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए - अर्श सिद्दीक़ी

    दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए मुझ कोजीना है मुझे ताज़ा हवा चाहिए मुझ को

    12.4K reads
  3. ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे - अर्श सिद्दीक़ी

    ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहेतजर्बे आँसुओं में ढलते रहे

    12.4K reads
  4. हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए - अर्श सिद्दीक़ी

    हम हद-ए-इंदिमाल से भी गएअब फ़रेब-ए-ख़याल से भी गए

    12.4K reads
  5. फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर - अर्श सिद्दीक़ी

    फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर जाता हूँ मैंतुम ख़बर बे-ज़ार हो अहल-ए-नज़र जाता हूँ मैं

    12.4K reads