ट्यूटर - अर्पण कुमार

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

2 min read · 12.3K reads

महानगर में पढ़नेवाला
सातवीं का बच्चा

उसका ट्यूटर उसके गाल पर
हलकी चपत लगाता है
बच्चा शीघ्र ही
अपनी कलम की नोंक
ट्यूटर की कलाई पर
 दे मारता है

शिक्षक-शिष्य का संबंध
उसके लिए
कोई मायने नहीं रखता

वह इतना ही सोच पाता है---
‘किसी ने उसे थप्पड़ मारा है
और वह उसका प्रत्युत्तर देगा’।
अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like