कसक

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

रामगढ़ ताल का पूरा पानी

उस विशालाक्षी की आँखों में आ गया है

वह उसके किनारे टहल रही है

उसके पदचाप से

आह्लादित हो उठते हैं बग़ल के वृक्ष,

उससे मिलने, किसी विधि उसे छू लेने को

अपनी चौहद्दी से

निकल बाहर आना चाहता है

रामगढ़ ताल का पानी

स्प्राउट चबाते हुए

अपने मज़बूत दाँतों से

वह भर लेना चाहती है

कंठ और अपनी आहार-नली को

इस अद्भुत मिठास से

स्वच्छ और ताज़े ऑक्सीजन के इनटेक से

आह्लादित हैं उसके फेफड़े

साँवले चेहरे की रंगत मिलती है

रामगढ़ ताल के पानी में

जहाँ से फूटता है सूर्योदय

हर रोज़

गोरखपुर में रहते हुए

यह दृश्य मै रोज़ क्यों नहीं देख पाता!

रोज़ सुबह

मैं क्यों नहीं आता रामगढ़ ताल!

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like