दिल्ली में जहानाबाद – दो - अर्पण कुमार

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

जहानाबाद
को सत्ता है
अपने लहुलुहान वर्तमान को
जीते जी इतिहास के घूरे पर
चले जाने के लिए

जहानाबाद
अकेला नहीं है
विश्व के मानचित्र पर

वे जहानाबाद
कितने अच्छे हैं
जो अकेले हैं
अचर्चित हैं
स्थानीय हैं

टीवी पर नहीं दिखते
अखबार में नहीं आते
मैगजीन के कवर-स्टोरी नहीं बनते

जहानाबाद सिर्फ जहानाबाद रहता है।
अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like