तुम कहते हो - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

लोग नहीं कहते

कि तुम नहीं देख सकते

आँखों की बोसीदा शाख़ों से फूटती हरियावल

लोग नहीं कहते

कि तुम नहीं सुन सकते

तारीकी का सरमस्त गीत

लोग नहीं कहते

कि तुम नहीं चख सकते

ज़बान में जागते मावराई ज़ाइक़े

लोग नहीं कहते

कि तुम नहीं सूँघ सकते

बोसों में महकती हलावत

लोग नहीं कहते

कि तुम नहीं छू सकते

लहकती हवा का बदन

लोग नहीं कहते

कुछ भी नहीं कहते

बस वो वही सुनना चाहते हैं

जो तुम कहते हो

वो सुनते हैं और

तुम और भी सरपट भागने लगते हो

नई कहानियों की बू सूँघते

पारसाई के ढोल की थाप पर

नाचते नाचते

तुम समाँ बाँध सकते हो

मगर कौन देखता है

लोग तो कब के समाअ'त में ढल चुके

सिर्फ़ तुम्हारा दहाना खुला है

मस्तूर मोहब्बतों के राज़ उगलते उगलते

तुम ज़बान से टपकती राल पोंछना भूल गए हो

बाछों से कफ़ उड़ाते उड़ाते

रानों के बीच दम तोड़ती ख़्वाहिशों की गोर-कनी तुम्हारा मुक़द्दर हो गई है

देख सकते हो तो देखो

कहानियों के क़दमों की रफ़्तार में

कोई फ़र्क़ नहीं आया

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like