तलाश - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

दिसम्बर के दालान में

इस चमकती हुई आफ़्ताबी तमाज़त को रूह में उतारे

किरन-दर-किरन तुम किसे देखती हो

ख़ुनुक सी हवाओं की इन सरसराती हुई उँगलियों में

जो इक लम्स महसूस करने लगी हो वो क्या है

कोई वाहिमा है? हक़ीक़त है कोई?

कि इक ख़्वाब है जो सर-ए-राह आ कर मिला है

शब ओ रोज़ मसरूफ़ियत में घिरी हो

कोई काम भी हो

उसे एक लम्हा नहीं भूलती हो!

तुम्हें क्या हुआ है

सड़क पर रवाँ

अपनी गाड़ी में बैठी

यहाँ आती जाती हुई गाड़ियों में

किसे देखती हो

कभी सामना हो

तो आँखों में उस की

किसे ढूँढती हो?

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like