समय ही कुछ ऐसा था - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

सफ़ेद बालों

और हीरे की कनी जैसी आँखों वालों के दिल

सोने की डली से तराशे जाते हैं

वो नहीं बोलते

मगर चार अतराफ़

चाँदी जैसे उजले लफ़्ज़

मुस्कुराने लगते हैं

वो सफ़ेद बादलों में

शफ़्फ़ाफ़ियत का रंग भर देते हैं

आसमान की नीलाहट

भर लेते हैं आँखों में

जज़्ब कर लेते हैं सात रंग

ज़िंदगी के तज्रबे की आँच

उन के चेहरे पर धुआँ नहीं बिखेरती

वो अपना उजला रूप हथेली पर लिए फिरते हैं

उछाल देते हैं सूरज की तरफ़

दूधिया किरनों का थाल

रात के अंधेरे में

माहताब चुनने निकलता है

उन का रूपहला रूप

उन्हें देखते ही

जंगल के दरख़्तों से

छनती हुई रौशनी

रक़्स करने लगती है

मगर मेरी आँखें

टटोलती रहती हैं अंधेरा

मैं ने एक सफ़ेद बालों वाले को

ओझल होते देख लिया था

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like