रुत बदली रे - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

मौसम बाहें खोल रहा है

गदराई है शाम बसंती

दिन चुपके से देख रहा है

लम्हों का इक थाल सुनहरा

दिल ने कैसे थाम रखा है

आँचल में है एक सितारा

झिलमिल झिलमिल बोल रहा है

धक धक धक धक एक ही बोली

दिल का पिंजरा खोल रही है

बेचैनी का रक़्स अनोखा

इक इक सर की ताल अजब है

ख़ुशबू की भी आँच ग़ज़ब है

सारा आँगन दहक रहा है

नज़्म सब कुछ नहीं लिख सकती

सर नेहवड़ाए

चबाती रहती है नाख़ुन

खरोंचती रहती है दिल

भीगी हुई हथेली से

मसल देती है सारे मंज़र

हवा ख़ाक भर देती है

नज़्म की आँखों में

पत्थर की सिल

कुचल देती है नज़्म की पोरें

और नज़्म कत्बे नहीं लिख सकती

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like