दरीचा खुला है - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

सुनहरा परिंदा

नया एक सूरज

परों में छुपाए

दरीचे में यूँ

चहचहाने लगा है

कि हर रोज़ आँखें

वही नक़्श फिर ढूँढती हैं

सुनहरा परिंदा

है शीशे के अंदर

कि शीशे के बाहर

कोई भी नहीं जानता है

वो अक्कास ऐसा है

मंज़र घुलाए मिलाए

अगर उस की तस्वीर खींची गई तो

न जाने वो क्या कुछ दिखाए

सुनहरा परिंदा

जो चारों अनासिर की यकजाई से

इक अनोखा सा मानूस मंज़र बनाए

ज़मानों के क़िस्से सुने और सुनाए

कि जब मैं ने सूरज को देखा नहीं था

वहीं था वहीं था

वो ज़र-बफ़्त किरनों का पाला

दरीचे में है साअ'तों का उजाला

कभी शाम की आख़िरी रौशनी है

कभी सुब्ह-ए-रौशन का है वो सपीदा

सुनहरा परिंदा

न आबी न ख़ाकी

न ही दास्तानी

मगर आसमानी भी तो वो नहीं है

समुंदर के अतराफ़ के सारे मौसम

परों में समेटे हुए है

वो पूरब को पच्छिम को

उत्तर को दक्खिन को

अपने परों से लपेटे हुए है

सुनहरा परिंदा

जो दीवार पर मुर्तसिम

सारे गीतों को

नज़्मों को पहचानता है

नहीं जानता है

कि ये नज़्म

किस ने लिखी है

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like