जी भर - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

2 min read · 12.4K reads

मैं चाहती थी जी भर देखना तुम्हें

सोचा, समझ जाओगे
बिना कहे मन की बात
छोटे से छोटा पल
जो बीता तुम्हारे साथ
याद कर किया
लम्बा इंतज़ार

तुम आओ तो बता सकूँ
कि, बुने कुछ सपने तुम्हें लेकर
पर हमेशा मिले तुम हमेशा
किसी न किसी उधेड़बुन में
जुगाड़ करते कुछ न कुछ
और मैं सोचती रही
शायद अब हो जाओ फ़ुर्सत में
तो देख सकूँ
तुम्हें जी भर ।
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like