उलझन सुलझते ही
कुछ ने फेर लिया मुँह
कुछ ने तोड़ लिया नाता
कुछ जुट गए
उलझन से त्रस्त लोगों की तलाश में
और कुछ आ धमके
उलझन भरे दिनों में
मुझ पर खर्च किए गए
शब्दों को वापस मांगने।
कुछ ने फेर लिया मुँह
कुछ ने तोड़ लिया नाता
कुछ जुट गए
उलझन से त्रस्त लोगों की तलाश में
और कुछ आ धमके
उलझन भरे दिनों में
मुझ पर खर्च किए गए
शब्दों को वापस मांगने।








