गुनाह - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

धीरे-धीरे
वक्त बीत गया है
वक्त ने मेरी उजली देह पर
बनाएं हैं जख्मों के निशान
वक्त ने मेरे जख्मों को
ढँक दिया है सफ़ेद चादर से
वक्त ने अपने गुनाहों पर
डाला है पर्दा।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like