भरोसा - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

एक भरोसा
मैं दिल में लिए चलता हूँ
एक भरोसा
मैं दिल में दिए चलता हूँ
मैं खड़ा रहता हूँ
तब तक
जब तक तुम
ओझल नहीं हो जाते
मैं खड़ा रहूँगा
जब तक कि तुम पलट कर
मुझे देख नहीं लेते
जब तक
अपने भरोसे की
कर नहीं लेते तसल्ली.
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like