प्रार्थनाएँ जंगल की

अरविंद चतुर्वेदअरविंद चतुर्वेद6 Mar 1958

1 min read · 12.4K reads

आकाश में चिड़ियाँ नहीं, उड़ती हैं प्रार्थनाएँ जंगल की।

कई बार अकेले-अकेले, जोड़े में या क़तारों में

टापू पर, पहाड़ पर पड़ती है उनकी छाया

और विस्तृत मैदान पसीजते हैं

उड़ती हैं चिड़ियों की शक्ल में

कोटर की, घोंसले की मार सारी चिंताएँ

चिंताओं का रंग देखकर बदलता है आकाश का रंग

शुभ्र, उजला, नीला, गेरुआ, धूसर और काला

चिड़ियों की चिंताओं का रंग कैसा होता है?

किसी कोटर, किसी घोंसले में

पैदा होती इच्छाएँ

चिड़ियों की नन्हीं आँखों में समाई

याकि उसके डैनों पर सवार

उड़ती रहती हैं अछोर आकाश में

कहीं से कहीं तक

इच्छाओं का रंग कैसा होता है?

अभी हो रही है बारिश, कौंध रही है बिजली

भीग रहे हैं वृक्ष, कोटर, घोंसले, उनकी इच्छाएँ

और भीगी हुई चिंताएँ समेटे

सिमटी बैठी हैं चिड़ियाँ। आँखें मूँदे प्रार्थना की मुद्रा में

प्रसन्न हैं देवता। हो रही है बारिश।

अरविंद चतुर्वेद
About the poet

अरविंद चतुर्वेद

सुपरिचित कवि-लेखक और अनुवादक। संपादन और पत्रकारिता से संबद्ध। मूल नाम : अरविंद चतुर्वेद जन्म : 06/03/1958 | सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ