औरत और कविता

अरविंद चतुर्वेदअरविंद चतुर्वेद6 Mar 1958

1 min read · 12.3K reads

कविता में

चहचहाती हुई

दाख़िल होती है

एक बच्ची

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है

जवान होने तक

वह उदास हो जाती है

कविता में

औरत के आँसुओं से

भीगती रहती है समूची गृहस्थी

फिर सारे तजुर्बे

काम आते हैं दुआओं के

और देवदूतों की बनाई हुई

इस दुनिया को कोसने में

कितने साध भरे होते हैं

औरत के कंठ से

फूटे हुए लोकगीत

और कितनी शापग्रस्त होती है कविता

औरत के बारे में!

अरविंद चतुर्वेद
About the poet

अरविंद चतुर्वेद

सुपरिचित कवि-लेखक और अनुवादक। संपादन और पत्रकारिता से संबद्ध। मूल नाम : अरविंद चतुर्वेद जन्म : 06/03/1958 | सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like