कर्फ़्यू की रात

अरविंद चतुर्वेदअरविंद चतुर्वेद6 Mar 1958

1 min read · 12.4K reads

एक घर की हसरतों को यूँ समेटे

नींद आती ही नहीं

करवट बदलते रात के बारह बजे तक

बिस्तर के अँधेरे में लेटे-लेटे

सोचता हूँ

तुम्हारी काग़ज़ी इन ख़ुराफ़ातों में

मैं कहाँ पर हूँ—

फ़ाइलों के तरतीबतर अंबार में

बिज़नेस प्रमोशन में

टर्न ओवर में

तुम्हारी पार्टियों में शाम की मदहोशियों में!

या कि उजड़े गाँव के

खपरैल वाले एक घर के

सभी सपने ले उड़ा मैं

तबसे उसकी बेइंतिहा इंतज़ार करती

रात-दिन की ख़ामोशियों में

मैं कहाँ पर हूँ?

वह भी इक दुनिया है

दुनिया की तरह

जो धड़कती है

फड़कती है आँख में क्यों अपशकुन बनकर!

इक टिकट काटे वापसी का जेब में रखकर

मैं घूमता हूँ दर-ब-दर

कब तक बचाता रह सकूँगा

शातिर समय के जेबकतरे से

मैं बचाता आ रहा हूँ ख़ुद को

सपने देखने के सौ-सौ ख़तरे से

कोई सुख भी होता है क्या इस तरह से ग़म का मारा!

करवट बदलते

रात के बारह बजे तक

बिस्तर के अँधेरे में यूँ ही लेटे

सोचता हूँ—

क्या करूँ?

गौतम बुद्ध-सा

मैं दबाए पाँव

निकल भागूँ

छोड़ दूँ यह कपिलवस्तु तुम्हारे हाल पर

या कि अपने सोच पर कर्फ़्यू लगा दूँ

जिस तरह कर्फ़्यू लगा है

शहर में!

अरविंद चतुर्वेद
About the poet

अरविंद चतुर्वेद

सुपरिचित कवि-लेखक और अनुवादक। संपादन और पत्रकारिता से संबद्ध। मूल नाम : अरविंद चतुर्वेद जन्म : 06/03/1958 | सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी