हमारा देश - आरसी प्रसाद सिंह

आरसी प्रसाद सिंहआरसी प्रसाद सिंह19 Sept 1911 – 15 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

हमारा देश भारत है नदी गोदावरी-गंगा,
लिखा भूगोल पर युग ने हमारा चित्र बहुरंगा।

हमारे देश की माटी अनोखी मूर्ति वह गढ़ती,
धरा क्या स्वर्ग से भी जो गगन सोपान पर चढ़ती।

हमारे देश का पानी हमें वह शक्ति है देता,
भरत सा एक बालक भी पकड़ वनराज को लेता।
 
जहाँ हर साँस में फूले सुमन मन में महकते हैं,
जहां ऋतुराज के पंछी मधुर स्वर में चहकते हैं।

हमारे देश की धरती बनी है अन्नपूर्णा सी,
हमें अभिमान है इसका कि हम इस देश के वासी।

जहाँ हर सीप में मोती जवाहर लाल पलता है,
जहाँ हर खेत सोना कोयला हीरा उगलता है।

सिकंदर विश्व विजयी की जहाँ तलवार टूटी थी,
जहाँ चंगेज की खूनी रंगी तकदीर फूटी थी।

यही वह देश है जिसकी सदा हम जय मनाते हैं,
समर्पण प्राण करते हैं खुशी के गीत गाते हैं।

उदय का फिर दिवस आया, अंधेरा दूर भागा है,
इसी मधुरात में सोकर हमारा देश जागा है।

नया इतिहास लिखता है हमारा देश तन्मय हो,
नए विज्ञान के युग में हमारे देश की जय हो।

अखंडित एकता बोले हमारे देश की भाषा,
हमारी भारती से है हमें यह एक अभिलाषा।
आरसी प्रसाद सिंह
About the poet

आरसी प्रसाद सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More from आरसी प्रसाद सिंह

  1. चाँद को देखो - आरसी प्रसाद सिंह

    चाँद को देखो चकोरी के नयन सेमाप चाहे जो धरा की हो गगन से।

    12.4K reads
  2. नए जीवन का गीत - आरसी प्रसाद सिंह

    मैंने एक किरण माँगी थी, तूने तो दिनमान दे दिया।चकाचौंध से भरी चमक का जादू तड़ित-समान दे दिया।

    12.4K reads
  3. जीवन का झरना - आरसी प्रसाद सिंह

    यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।सुख-दुख के दोनों तीरों से चल रहा राह मनमानी है।

    12.4K reads
  4. सैर सपाटा - आरसी प्रसाद सिंह

    कलकत्ते से दमदम आएबाबू जी के हमदम आए

    12.4K reads
  5. जय अखंड भारत - आरसी प्रसाद सिंह

    शक्ति ऐसी है नहीं संसार में कोई कहीं पर, जो हमारे देश की राष्ट्रीयता को अस्त कर दे ।ध्वान्त कोई है नहीं आकाश में ऐसा विरोधी, जो हमारी एकता के सूर्य को विध्वस्त कर दे !

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like