चाँद को देखो - आरसी प्रसाद सिंह

आरसी प्रसाद सिंहआरसी प्रसाद सिंह19 Sept 1911 – 15 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

चाँद को देखो चकोरी के नयन से
माप चाहे जो धरा की हो गगन से।

  मेघ के हर ताल पर
  नव नृत्य करता
  राग जो मल्हार
  अम्बर में उमड़ता

आ रहा इंगित मयूरी के चरण से
चाँद को देखो चकोरी के नयन से।

  दाह कितनी
  दीप के वरदान में है
  आह कितनी
  प्रेम के अभिमान में है

पूछ लो सुकुमार शलभों की जलन से
चाँद को देखो चकोरी के नयन से।

  लाभ अपना
  वासना पहचानती है
  किन्तु मिटना
  प्रीति केवल जानती है

माँग ला रे अमृत जीवन का मरण से
चाँद को देखो चकोरी के नयन से
माप चाहे जो धरा की हो गगन से।
आरसी प्रसाद सिंह
About the poet

आरसी प्रसाद सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More from आरसी प्रसाद सिंह

  1. नए जीवन का गीत - आरसी प्रसाद सिंह

    मैंने एक किरण माँगी थी, तूने तो दिनमान दे दिया।चकाचौंध से भरी चमक का जादू तड़ित-समान दे दिया।

    12.4K reads
  2. जीवन का झरना - आरसी प्रसाद सिंह

    यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।सुख-दुख के दोनों तीरों से चल रहा राह मनमानी है।

    12.4K reads
  3. सैर सपाटा - आरसी प्रसाद सिंह

    कलकत्ते से दमदम आएबाबू जी के हमदम आए

    12.4K reads
  4. जय अखंड भारत - आरसी प्रसाद सिंह

    शक्ति ऐसी है नहीं संसार में कोई कहीं पर, जो हमारे देश की राष्ट्रीयता को अस्त कर दे ।ध्वान्त कोई है नहीं आकाश में ऐसा विरोधी, जो हमारी एकता के सूर्य को विध्वस्त कर दे !

    12.3K reads
  5. तुम्हारी प्रेम-वीणा का अछूता तार - आरसी प्रसाद सिंह

    तुम्हारी प्रेम-वीणा का अछूता तार मैं भी हूँमुझे क्यों भूलते वादक विकल झंकार मैं भी हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like