डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह में - क़लक़

अरशद अली ख़ान क़लक़अरशद अली ख़ान क़लक़

4 min read · 12.4K reads

डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह में
बाना पड़ा है यार के पा-ए-निगाह में

मिलता नहीं है मंज़िल-ए-मक़सद का राह-बर
रह-ज़न ही से हो काश मुलाक़ात राह में

आने का उन के कोई मुक़र्रर नहीं है दिन
आ निकले एक बार कहीं साल ओ माह में

ख़ुश-चश्म तू वो है के ग़जालान-ए-हिन्द-ओ-चीन
आगे तेरे समाते नहीं हैं निगाह में

आना है ओ शिकार-ए-फ़गन गर तुझे तो आ
उम्मीद-वार सैद हैं नख़चीर-गाह में

सिंदूर उस की माँग में देता है यूँ बहार
जैसे धनक निकलती है अब्र-ए-सियाह में

ग़फ़लत ये है किसी को नहीं क़ब्र का ख़याल
कोई है फ़िक्र-ए-नाँ में कोई फ़िक्र-ए-जाह में

अग़्यार मुँह छुपाएँगे हम से कहाँ तलक
होगी कभी तो हम से मुलाक़ात राह में

मंज़िल है अपनी अपनी क़लक़ अपनी अपनी गोर
कोई नहीं शरीक किसी के गुनाह में
अरशद अली ख़ान क़लक़
About the poet

अरशद अली ख़ान क़लक़

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अरशद अली ख़ान क़लक़

  1. आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा है - क़लक़

    आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा हैसय्याद सितम-गर मेरे पर खोल रहा है

    12.4K reads
  2. आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ को - क़लक़

    आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ कोन मिला बहर-ए-मोहब्बत का किनारा मुझ को

    12.4K reads
  3. रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हम - क़लक़

    रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हमपरवरिश-याफ़्ता-ए-ख़ाना-ए-सय्याद हैं हम

    12.4K reads
  4. सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों में - क़लक़

    सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों मेंमशवरे होते हैं यूसुफ़ के ख़रीदारों में

    12.4K reads
  5. था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआ - क़लक़

    था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआजल्लाद मेहर-बान हुआ क्या सबब हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी