आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ को - क़लक़

अरशद अली ख़ान क़लक़अरशद अली ख़ान क़लक़

3 min read · 12.4K reads

आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ को
न मिला बहर-ए-मोहब्बत का किनारा मुझ को

क्यूँ मेरे क़त्ल को तलवार बरहना की है
तेग़-ए-अबरू का तो काफ़ी है इशारा मुझ को

दम-दिलासे ही में टाला किए हर रोज़ आख़िर
सूखे घाट ऐ गुल-ए-तर ख़ूब उतारा मुझ को

मैं यहाँ मुंतज़िर-ए-वादा रहा लेकिन वो
रह गए और कहीं दे के सहारा मुझ को

आख़िर इंसान हूँ पत्थर का तो रखता नहीं दिल
ऐ बुतो इतना सताओ न ख़ुदा-रा मुझ को

अपने बे-गाने से अब मुझ को शिकायत न रही
दुश्मनी कर के मेरे दोस्त ने मारा मुझ को
अरशद अली ख़ान क़लक़
About the poet

अरशद अली ख़ान क़लक़

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अरशद अली ख़ान क़लक़

  1. आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा है - क़लक़

    आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा हैसय्याद सितम-गर मेरे पर खोल रहा है

    12.4K reads
  2. डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह में - क़लक़

    डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह मेंबाना पड़ा है यार के पा-ए-निगाह में

    12.4K reads
  3. रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हम - क़लक़

    रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हमपरवरिश-याफ़्ता-ए-ख़ाना-ए-सय्याद हैं हम

    12.4K reads
  4. सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों में - क़लक़

    सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों मेंमशवरे होते हैं यूसुफ़ के ख़रीदारों में

    12.4K reads
  5. था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआ - क़लक़

    था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआजल्लाद मेहर-बान हुआ क्या सबब हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like