था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआ - क़लक़

अरशद अली ख़ान क़लक़अरशद अली ख़ान क़लक़

3 min read · 12.4K reads

था क़सद-ए-क़त्ल-ए-ग़ैर मगर मैं तलब हुआ
जल्लाद मेहर-बान हुआ क्या सबब हुआ

निकलेगी अब न हसरत-ए-क़त्ल ऐ निगाह-ए-यास
क़ातिल को रहम आ गया मुझ पर ग़ज़ब हुआ

हम डूब जाएँगे अरक़-ए-इंफ़िआल में
आमाल-नामा हश्र में जिस दम तलब हुआ

इतना तो जज़्ब-ए-दिल ने दिखाया मुझे असर
चैन उस को भी न आया मैं बे-ताब जब हुआ

ऐ बे-ख़ुदी-ए-दिल मुझे ये भी ख़बर नहीं
किस दिन बहार आई मैं दीवाना कब हुआ

बोसे दिखा दिखा के हमें ले रहा है ये
क्यूँ इतना बे-लिहाज़ तेरा ख़ाल-ए-लब हुआ

दुनिया में ऐ क़लक़ जो पुर-अरमान हम रहे
ना-शाद ना-मुराद हमारा लक़ब हुआ
अरशद अली ख़ान क़लक़
About the poet

अरशद अली ख़ान क़लक़

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अरशद अली ख़ान क़लक़

  1. आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा है - क़लक़

    आसार-ए-रिहाई हैं ये दिल बोल रहा हैसय्याद सितम-गर मेरे पर खोल रहा है

    12.4K reads
  2. आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ को - क़लक़

    आश्ना होते ही उस इश्क़ ने मारा मुझ कोन मिला बहर-ए-मोहब्बत का किनारा मुझ को

    12.4K reads
  3. डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह में - क़लक़

    डोरा नहीं है सुरमे का चश्म-ए-सियाह मेंबाना पड़ा है यार के पा-ए-निगाह में

    12.4K reads
  4. रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हम - क़लक़

    रोज़-ए-अव्वल से असीर ऐ दिल-ए-ना-शाद हैं हमपरवरिश-याफ़्ता-ए-ख़ाना-ए-सय्याद हैं हम

    12.4K reads
  5. सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों में - क़लक़

    सैर करते उसे देखा है जो बाज़ारों मेंमशवरे होते हैं यूसुफ़ के ख़रीदारों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like