दादा का अखबार - आर.पी. सारस्वत

आर.पी. सारस्वतआर.पी. सारस्वत1 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

सुबह-सुबह दादा जी चाहें
बस भैया अखबार!

ऐनक ऊपर-नीचे करते,
पूरे पन्ने जमके पढ़ते।

थकते नहीं जरा भी,
ताजा दम दिखते हर बार!

जो भी जहाँ इन्हें मिल जाते,
सबसे पहले खबर सुनाते!

एक खबर के टुकड़े-टुकड़े
करें हजारों बार!

चाय पड़ी ठंडी हो जाती,
चीख-चीख दादी थक जाती।

खबरों में ही सिमट गया है,
दादा का संसार।
आर.पी. सारस्वत
About the poet

आर.पी. सारस्वत

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like