तितली का घर - आर.पी. सारस्वत

आर.पी. सारस्वतआर.पी. सारस्वत1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

सज-धज करके कैसी आई,
मैडम बटर फ्लाई।
इस डाली से उस डाली तक
झट से उड़कर जाती,
फूल-फूल के पास पहुँचकर
हँस-हँसकर बतलाती
हँसते रहना ही जीवन है
सुन लो मेरे भाई!
रंग-बिरंगे पंखों से यह
अपनी ओर लुभाती,
जब भी चाहूँ इसे पकड़ना
लेकिन हाथ न आती!
ऐसी बात इसे दादी जी
है किसने समझाई?
चींटी का घर, चूहों का घर
चिड़िया का भी घर है,
नहीं मिला पर तितली का घर
तुमको पता, किधर है?
ढूँढ़ रहा हूँ कब से, अब तक
दिया नहीं दिखलाई!
आर.पी. सारस्वत
About the poet

आर.पी. सारस्वत

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like