शोकनाच - आर. चेतनक्रांति

आर. चेतनक्रांतिआर. चेतनक्रांति

11 min read · 12.4K reads

इतनी हुनरमंद होती है ये औरतें
कि भरने को तो भर सकती हैं
ये चलनी में भी टटका पानी।
मगर घड़ा भर बसिया पइन से
लीपते पोतते नहाते हुए यह धुआँ धुकर कर
बहा देती है
स्वयं की अनसुलझी ख्वाहिशें।
रेगिस्तान को उलीछ कर सेर-
सवा सेर
माछ पकड़ने के लिए तत्पर रहती है ये
औरतें!
कभी बाढ़ कभी सुखाड़
मगर उर्वर रहती है ये औरतें।
ख्वाहिशों की विपरीत दिशा में
मन मसोस कर
वृताकार पथ पर गोल गोल चक्कर
लगाती हुई
ये औरतें
पसारती बुहारती रहती है
उम्मीदों की खेसारी चिकना।
फिसलना पसंद है इन्हें
अपनी जिजीविषा को सँभालने के
लिए।
आईने के समक्ष
घूस में अदाएँ दिखलाते हुए उसे कर
लेती है राज़ी
झूठी तारीफ़ें करने के लिए।
आँखों के नीचे के काले धब्बे
को जीभ दिखला कर
और चेहरे पर पसरे सन्नाटे को
रतजगा रूमानी
ख़्वाबों की निशानी का नाम देकर
स्वयं को झूठी सांत्वना देती रहती है
ये औरतें!
कि दरअसल यही तो है वो लक्षण
कि वो दिन प्रतिदिन हो रही है
बचपना से जवानी की ओर अग्रसर।
पर अफ़सोस कि इस
झूठी सांत्वना को भजा-भजा कर
उम्मीदों का डिबीया लेसते हुए मन
ही मन खाता रहता उन्हें
घुप्प अँधेरा होने का डर।
डरने लगती है ये एकांत में भूत-भूत
चिल्लाते हुए!
जब बढ़ती उम्र सौतन बन कर मुँह
चमकाती है इन्हें।
सुनो ऐ
चालीस पार की हुनरमंद औरतें!!
अपनी उम्र को रख दो तुम संदुकची में
छिपा कर!
कबूतरों में बाँट
दो ज़िम्मेदारियों का कंकड़!
पुनः ख़्वाबों को सिझने दो मध्यम
आँच पर
अपनी ख़्वाहिशों से अनवांछित
अनसुलझी उलझनों को पसा कर
सहेज कर बाँध लो
आँचल की खूँट में।
कहो कब तक दलडती रहोगी
यूं अपनी छाती पर दलहन
सुनो
देह गलाना छोड दो तुम
व्यर्थ की चिंता और नियम धियम
का पसरहट्टा सजा कर।
हाँ सुनो ऐ
चालीस पार की हुनरमंद औरतें!
तुम हो जादूगरनी
क्या यह तुमको पता है ?
तुम्हारे देह की गंध से
ठंड में भी बादल का पनिहयाना
अजी टोना टनका नहीं
तो यह कहो और क्या है?
हाँक कर गाछ-पात
तुम नाप सकती हो नभ को
बस हौसला चाहिए
इस पिंजरे की खग को।
नियम शर्तो के पिंजरे को
कुतर दो ऐ चुहिया
बस स्वयं को पहचानो
तुम हो सावित्री
हाँ तुम्हीं हो अनसुइया।
हाँ सचमुच पतिवत्रा हो तुम
ऐ पवित्र जाहनुतनया!
बस खुश रहो तुम हमेशा
भाड़ में जाए यह दुनिया।
आर. चेतनक्रांति
About the poet

आर. चेतनक्रांति

View profile & all 22 Poems / Stories

More from आर. चेतनक्रांति

  1. पैसे के बारे में एक महत्त्वाकांक्षी कविता के लिए नोट्स - आर. चेतनक्रांति

    मैं पैसे नहीं कमाताजब बहुत खुश होता हूँ, तब भी

    12.4K reads
  2. परदे के पीछे शायद कोई आंख हो - आर. चेतनक्रांति

    उससे कहा गया कि सबसे पहले तुम्हें खुद को बचाना है उसके बाद दुनिया कोअगर समय रहा तो , पूरी ट्रेनिंग का सार बस यही था

    12.4K reads
  3. बच्ची और एक बूढ़ा पेड़ - आर. चेतनक्रांति

    एक पानी की पुडि़या मिली है / माथे पर बांधे फिरता हूँ / बूंद-बूंद टपकती है / कभी आँख से / कभी रूह परशुभा के लिये

    12.4K reads
  4. तुम्हारा क्या नहीं है, सिवा राम के - आर. चेतनक्रांति

    ओ लंका के धर्म रक्षको !सारे मृत्यु मंत्र

    12.4K reads
  5. हम क्रांतिकारी नहीं थे

    हम क्रांतिकारी नहीं थेहम सिर्फ़ अस्थिर थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like