कोई खिड़की नहीं - अनुराग वत्स

अनुराग वत्सअनुराग वत्स

5 min read · 12.4K reads

(उर्फ़ कैब में प्‍यार)

उसके आने से वह जगह घर बन जाती

घर बनना शिकायत से शुरू होता और हँसी पर ख़त्म
शिकायत यह कि बाहर की तेज़ हवाओं से मेरे बाल बिखर जाते हैं
और हँसी इस बात पर कि इतना भी नहीं समझते

हँसी की ओट में लड़के को शिकायत समझ में आती
और यह भी कि लड़की की तरफ़ से यह दुनिया से की गई
सबसे जेनुइन शिकायत क्यों है

फिर शिकायत के दो तरफ़ शीशे की दीवार उठ जाती
और हालाँकि दीवार में तो एक खिड़की का रहना बताया जाता है,
१२ किलोमीटर के असंभव फैलाव और अकल्पनीय विन्यास में
उसके आ जाने भर से रोज़-रोज़ आबाद
घर की दीवार में कोई खिड़की नहीं रहती

बाहर रात, सड़क, आसमाँ और चाँद-तारे रहे होंगे,
भीड़, जाम, लाल या हरी बत्तियाँ भी,
इस घर में तो लड़के का अजब ढंग होना और
लड़की की आँखों में शरीफ़ काजल ही रहा ।

बाहर का होना
घर टूटने के बाद याद आया :
दोनों को
अलबत्ता बहुत अलग-अलग ।
अनुराग वत्स
About the poet

अनुराग वत्स

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अनुराग वत्स

  1. निगाह की पहनाई क्या सिर्फ़ तुम्हें आती है - अनुराग वत्स

    तो तुम सिगरेट इसलिए पीते रहे?हाँ, बिलकुल ।

    12.3K reads
  2. गिनती - अनुराग वत्स

    अब जब कहीं कुछ नहीं की साखी है तो तुम्हाराजानबूझकर मेरे पास भूल गया क्लचर है ।

    12.4K reads
  3. डिठौना - अनुराग वत्स

    एक तिल है बाईं आँख की सरहद पर तुम्हारीजो मेरी निगाह से रार ठाने रहता है ।

    12.4K reads
  4. गुदगुदी - अनुराग वत्स

    तुम्हारी हँसी की अलगनी पर मेरी नींद सूख रही है ।तुम उसे दिन ढले ले आओगी कमरे में, तहा कर रखोगी सपने में ।

    12.4K reads
  5. कोई भाषा नहीं - अनुराग वत्स

    तुम्हारे होठों पर सर्जरी के बाद छूट गई खरोंच का तर्ज़ुमा मैं दाग़ अच्छे हैंकरता था जैसे बहुत ख़ुश को तुम कुछ मीठा हो जाए कहा करती थी ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like