कोई भाषा नहीं - अनुराग वत्स

अनुराग वत्सअनुराग वत्स

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे होठों पर सर्जरी के बाद छूट गई खरोंच का तर्ज़ुमा मैं दाग़ अच्छे हैं

करता था जैसे बहुत ख़ुश को तुम कुछ मीठा हो जाए कहा करती थी ।

विज्ञापनी भाषा की सारी चातुरी की ऐसी-तैसी कर हम वस्तुओं की जगह

ख़ुद को कितनी आसानी से नत्थी कर लेते थे और हमारी ख़ुशी ने उस बेहोश वक़्त में

प्रेम न हाट बिकाय कभी हम पर ज़ाहिर नहीं होने दिया ।

जबकि तुम जिन वज़हों से सुन्दर और क़रीबतर थीं उन वजहों की कोई भाषा नहीं ।

अनुराग वत्स
About the poet

अनुराग वत्स

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like