गिनती - अनुराग वत्स

अनुराग वत्सअनुराग वत्स

5 min read · 12.4K reads

अब जब कहीं कुछ नहीं की साखी है तो तुम्हारा
जानबूझकर मेरे पास भूल गया क्लचर है ।
मैं उससे आदतन खेलता हूँ, मगर एहतिहात से
कि कहीं तुम्हारी आवाज़ बरज ना दे ।
और टूट गया तो तुम्हारी तरह वैसा ही मिलना नामुमकिन ।

हुमायूँज टॉम्ब, शाकुंतलम थियेटर और पराँठे वाली गली
तुम साथ ले गई । अब वे मेरी याद के नक़्शे में हैं, शहर दिल्ली में कहीं नहीं ।

यूथ भी ।
उसे अकेले पढ़ना असंभव होगा मेरे लिए ।

मेरा हरा कुर्ता हैंगर का होकर रह गया है ।
मानो उसे तुम्हारे हाथों ने दुलारा ही नहीं ।

आसमानी अदालत में मुझे मुज़रिम करार दिया गया है ।
सज़ा बरसात की सुनाई गई है...हद है !
...आगे कोई अपील नहीं...

सच पूछो तो तुम्हारा एसारके मुझे चिढ़ाता है ।
हालाँकि मैं रोमन हॉलीडे चाव से देख सकता हूँ ।

फिर भी मैं आजिजी में नहीं, बहुत इत्मिनान में फ्लोरेंतिनो अरिज़ा के
५३ साल, ७ महीने और ११ दिन-रात को अपना मुकम्मल ठिकाना बना रहा हूँ ।
पर इतनी उम्र मिलेगी फरमीना ?
अनुराग वत्स
About the poet

अनुराग वत्स

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अनुराग वत्स

  1. निगाह की पहनाई क्या सिर्फ़ तुम्हें आती है - अनुराग वत्स

    तो तुम सिगरेट इसलिए पीते रहे?हाँ, बिलकुल ।

    12.3K reads
  2. कोई खिड़की नहीं - अनुराग वत्स

    (उर्फ़ कैब में प्‍यार)उसके आने से वह जगह घर बन जाती

    12.4K reads
  3. डिठौना - अनुराग वत्स

    एक तिल है बाईं आँख की सरहद पर तुम्हारीजो मेरी निगाह से रार ठाने रहता है ।

    12.4K reads
  4. गुदगुदी - अनुराग वत्स

    तुम्हारी हँसी की अलगनी पर मेरी नींद सूख रही है ।तुम उसे दिन ढले ले आओगी कमरे में, तहा कर रखोगी सपने में ।

    12.3K reads
  5. कोई भाषा नहीं - अनुराग वत्स

    तुम्हारे होठों पर सर्जरी के बाद छूट गई खरोंच का तर्ज़ुमा मैं दाग़ अच्छे हैंकरता था जैसे बहुत ख़ुश को तुम कुछ मीठा हो जाए कहा करती थी ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like