तुम्हारी हँसी की अलगनी पर मेरी नींद सूख रही है ।
तुम उसे दिन ढले ले आओगी कमरे में, तहा कर रखोगी सपने में ।
मैं उसे पहन कर कल काम पर जाऊँगा और मुझे दिन भर होगी गुदगुदी ।
तुम उसे दिन ढले ले आओगी कमरे में, तहा कर रखोगी सपने में ।
मैं उसे पहन कर कल काम पर जाऊँगा और मुझे दिन भर होगी गुदगुदी ।

तो तुम सिगरेट इसलिए पीते रहे?हाँ, बिलकुल ।
(उर्फ़ कैब में प्यार)उसके आने से वह जगह घर बन जाती
अब जब कहीं कुछ नहीं की साखी है तो तुम्हाराजानबूझकर मेरे पास भूल गया क्लचर है ।
एक तिल है बाईं आँख की सरहद पर तुम्हारीजो मेरी निगाह से रार ठाने रहता है ।
तुम्हारे होठों पर सर्जरी के बाद छूट गई खरोंच का तर्ज़ुमा मैं दाग़ अच्छे हैंकरता था जैसे बहुत ख़ुश को तुम कुछ मीठा हो जाए कहा करती थी ।