ज़ुल्फ़ को लहराने दो

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ को लहराने दो

ज़माना तो कुछ भी

कहता ही रहेगा

क़ैद करने की भूल न करना

देख लो जी भरकर

अपने हिस्से के

आसमान को

वहीं कहीं बैठकर

उँगलियों में लगा लो

नेलपॉलिश

जो घिसकर

बदरंग हो गई है

अपने आँखों को

जी भरकर देख लो

जिनमें सपने

मुरझाने लगे हैं

अपने पैरों को

थिरकने तो

संगीत की धुन पर

नाप लो पूरी धरती

देख लो वो हर जगह

जहाँ जाना वर्जित है

बरेली की बर्फ़ी की तरह

तुम भी पूछ सकती हो

सवाल

तुम भी पूछ लो

वर्जिन हो क्या तुम?

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories