तुम्हारी हथेलियाँ

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी पसीजी हथेलियों को

छूती हूँ

तो महसूस करती हूँ

बारिश का सौंदर्य

जब पहाड़ की चोटी पर

खिले पलाश को देखती हूँ

महसूस होती है संघर्ष की परिभाषा

जब तुम्हारी आँखों में देखती हूँ

लगता है बह रही हो नदी

कँपकँपाती-सी

जैसे अनगढ़ सौंदर्य प्रेम का

और तुम्हारा मौन

रेल की सीटियों-सा

महसूस करती हूँ।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like