पलाश और स्त्री

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

पलाश सब कुछ देख रहा है

काठ होता मन

लाल होती सड़क

घर से हज़ारों मील दूर

प्रसव वेदना झेलती औरत

का दुःख बाँटता है

भयंकर झलुसाये दिन में

जब डामर की सड़क पर भुन जाते हों

मकई के दाने

उस समय सबके तलुए सहलाता है पलाश

उसी समय न जाने

किसके पैरों की आहट सुनकर चौंकता है

धरती दुःख से करवट

बदलती है

और छलकाती है मौन पीड़ा

उसी समय कोई

पका रहा था भात

अपने टूटी हाँडी में

उसी समय कोई

घर नही पहुँचा

पलाश सब कुछ देख रहा है

जव पैंतालीस डिग्री में लाल

हो रहीं थी पहाड़ियाँ

उसी समय कोई लकड़ियाँ काट रहा था

स्त्री के दुःख कभी-कभी

पलाश की तरह सुर्ख़ दिखाई देते हैं।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories