एकांत स्वीकार है

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

अपनी अलिखित कहानियों को

ढूँढ़ना

एकांत में

गहरी मिट्टी में दबाने के बाद भी

कहीं न कहीं

बची रहती है

किसी फाँस-सी

हाँ! चाहना ज़रूर

कुछ पल एकांत के

उसी तरह जैसे

पलाश की पँखुड़ियाँ

इंतज़ार करतीं हैं

वसंत का

एकांत बहुत बड़ा दोस्त होता है

कभी-कभी

कोलाहल से टक्कर लेने के लिए।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories