बीतते समय ने कहा ठहरो

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

कुछ रंग अभी बचे हैं

अभी हथेलियाँ रिक्त नहीं हुईं हैं

ठीक उसी समय कुछ रंग गिरते हैं

मेरी हथेलियों पर।

तमाम सभ्यताओं को लाँघते हुए मैं

फिर से उनको समेट लेती हूँ ख़ुद में।

गिरते हुए रंग हथेलियों में गिरे तो

ज़्यादा अच्छा होगा।

रंग हथेली पर गिरे या पृथ्वी पर

उनकी चमक कहीं कम नहीं होती

दुनिया के तमाम रंगों के बीच

प्रेम का रंग ज़रूर बचा लेना चाहिए।

बीतते समय को थाम लिया

प्रेम ने

सूखी पत्तियों पर भी

झलकने लगी ओस की नमी।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like