अंतिम आदमी

अनुराधा ओसअनुराधा ओस

1 min read · 12.4K reads

अंतिम आदमी

जोह रहा है सभ्यता की बाट

वह खड़ा है

आख़िरी पंक्ति में

उसके पास पहुँचता है

सब कुछ सबसे अंतिम में

सरकारी योजना भी

वहाँ पहुँचते-पँहुचते

दम तोड़ देती है

रक्तरंजित युद्ध

उन्हें नहीं लड़नी है

उन्हें लड़नी होती है

भूख की लड़ाई

अपने अस्तित्व की लड़ाई

ताकि बचे रहे धरती पर

कुछ इंसान

अंतिम आदमी सिर्फ़

नही लड़ता भूख से

बल्कि वह जंगल और पहाड़ के

अस्तित्व के लिए भी

लड़ता है

ताकि धरती पर कुछ

हरियाली बची रहे।

अनुराधा ओस
About the poet

अनुराधा ओस

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘ओ रंगरेज़’ और ‘वर्जित इच्छाओं की सड़क' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories