गुलामगिरी - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

8 min read · 12.4K reads

गुलाम खरीद रहे हैं
चावल सौ रूपये किलो
तेल सौ रूपये किलो
प्याज सौ रूपये किलो
टमाटर अस्सी रूपये किलो
आलू पच्चास रूपये किलो
कपड़ा हजार रूपये जोड़े
खपड़ा सौ रूपये जोड़े
स्कूल फीस पांच हजार रूपये प्रति
अस्पताल फीस पांच हजार रूपये प्रति
जो नहीं खरीद सक रहे हैं वे मर रहे हैं ,

मालिक बाजार में खड़ा है
हँस रहा है -
टमाटर अस्सी रूपये किलो ..?
हँसता है ,कहता है –
‘कोल्ड स्टोरेज में रखवा लो’
आलू ,प्याज,दाल,चावल,..सड़ रहा है.?
हँसता है ,कहता है-
‘कुत्ते को दे दो .!’
गुलाम ही तो हैं
सब्जी खरीदने वाले
मोल भाव करने वाले ..?
कीमत चुकाने वाले ..?
चुप रहने वाले .?

मेरा हम-उम्र राजकुमार था
राजा हो गया ,मालिक हो गया
मेरा पड़ोसी लोहार था
सांसद हो गया,मालिक हो गया
मेरा भाई मेरे साथ
कचरा ढोता था
अफ़सर हो गया ,मालिक हो गया

एक मैं था –
किसान था, गुलाम हो गया
मजदूर था, गुलाम हो गया
बेरोजगार था, गुलाम हो गया
क्लर्क था, गुलाम हो गया
शिक्षक था, गुलाम हो गया
सिपाही था, गुलाम हो गया
मैं एक देश था
अपने ही देश में गुलाम हो गया

कुछ गुलाम जिन्होंने
आजादी का मतलब जान लिया है
वे विद्रोही हो गये हैं
वे बगावत पर उतर आए हैं
वे छापामारी कर रहे हैं
वे मारे जा रहे हैं
कुछ गुलाम उन्हें मारने में
मालिक का सहयोग कर रहे हैं

गुलाम हैं,गुलामगिरी को
जिन्दा किये हुए हैं

कुछ देर में गुलाम
मालिक के कहने पर
सड़कों पर आयेंगे वोट डालेंगे
और जश्न मनाएंगे -
“लोकतंत्र..लोकतंत्र..लोकतंत्र ..”
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य