एकलव्य से संवाद-2 - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

हवा के हल्के झोकों से
हिल पत्तों की दरार से
तुमने देख लिया था मदरा मुण्डा
झुरमुटों में छिपे बाघ को
और हवा के गुज़र जाने के बाद
पत्तों की पुन: स्थिति से पहले ही
उस दरार से गुज़रे
तुम्हारी सधे तीर ने
बाघ का शिकार किया था
और तुम हुर्रा उठे थे--
जोवार सिकारी बोंगा जोवार !’[1]
तुम्हारे शिकार को देख
एदेल और उनकी सहेलियाँ
हँडिय़ा का रस तैयार करते हुए
आज भी गाती हैं तुम्हारे स्वागत में गीत
सेन्देरा कोड़ा को कपि जिलिब-जिलिबा ।‘[2]
तब भी तुम्हारे हाथों धनुष
ऐसे ही तनी थी।
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like