बहेलिया का खेल

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

कुछ तोतों ने ठान लिया था

सब फल हो जाएँ अमरूद

कुछ बग़ुलों ने ज़िद लड़ाई

सब मेंढक हो जाएँ मछली

कुछ बाज़ ने दम ठोका

सब मुर्ग़ी हो जाएँ चूज़े

सबको अपने स्वाद का मान था

सबको अपने धर्म का अभिमान था

कुछ ने ढोया बाइबिल

कुछ ने ढोया कुरान

कुछ ने गीता तो कुछ ने ढोया पपीता

बहेलिया आया और उसने सबको बहुत लूटा

खाने को जो लड़ रहे थे सपना हुआ चूर

बहेलिया का खेल था वह तोता लेकर भागा

बग़ुला लेकर दौड़ा

बाज़ लेकर फुर्र

फुर्र फुर्र फुर्र फुर्र फुर्र।

अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like