सुअर

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

सुअर 'अ' और 'ब'

मैला खाते हुए

राजनीतिक और सामाजिक

विषयों पर चर्चारत हैं

तीखी टिप्पणियाँ की जा रही हैं

कठोर आलोचना का दौर चल रहा है

पुलिस

प्रशासन

सरकार

समाज

और विचारधाराओं पर

ज़ोरदार बहस हो रही है

अनेक सुअरों का जमावड़ा लग गया है

सब तमाशा देख रहे हैं

मैला समाप्त हो गया है

चर्चा भी ख़त्म हो गई है

भीड़ छँट गई है

सुअर 'अ' और 'ब'

मैले की तलाश में आगे बढ़ चले हैं

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like