पृथ्वी से बड़ा

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

सदियों के थके हम

चले जा रहे हैं

मीलों दूरी नापते हुए

कई-कई पहाड़

कई-कई नदियाँ

कितने-कितने तूफ़ानों

कितने-कितने जंगलों

से गुज़रते हुए हम

रुकना नहीं चाहते

प्रेम करना चाहते हैं

हमें हतोत्साहित करने को

पृथ्वी विरह गीत गा रही है

उसने अपना आकार कई गुना बड़ा कर लिया है

लेकिन सदियों के थके हम

बढ़े चले जा रहे हैं

सिर्फ़ प्रेम को पृथ्वी से बड़ा साबित करने के लिए

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like