...संतानें हत‌‍भागी - अंशु मालवीय

Anshu Malviyaअंशु मालवीय

4 min read · 12.4K reads

जब से भूख तुम्हारी जागी
धरती बिकी
बिकी धरती की संतानें हत‌भागी
पांड़े कौन कुमति तोहे लागी !

धरती के भीतर का लोहा
काढ़ा, हमने तार खिंचाए
तार पे फटी दिहाड़ी लटकी
बिजली की विरुदावलि गाए
जब से भूख तुम्हारी जागी
लोहा बिका
बिकी लोहे की संतानें हतभागी !
पांड़े कौन कुमति तोहे लागी !

धरती के भीतर का पानी
खींचा हमने खेत सधाए
पानी बंधुआ बोतल में
साँस नमी की घुटती जाए
जब से भूख तुम्हारी जागी
पानी बिका
बिकी पानी की संतानें हतभागी
पांड़े कौन कुमति तोहे लागी !

धरती के भीतर का कोयला
खोदा और फ़र्नेस दहकाए
चिमनी ऊपर बैठ के कोयल
कटे हाथ के असगुन गाए
जब्से भूख तुम्हारी जागी
कोयला बिका
बिकी कोयले की संतानें हतभागी
पांड़े कौन कुमति तोहे लागी !
Anshu Malviya
About the poet

Anshu Malviya अंशु मालवीय

भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता, अनुवाद मुख्य कृतियाँ कविता संग्रह : दक्खिन टोला अन्य : शहर और सपना

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like