जो पुरुष प्रेम में स्त्री को नहीं जान सका
वह एक स्त्री को कैसे जान सकता है
प्रेम में जो कभी खुल कर रो न सका
जो अपने हृदय के प्रति सच्चा रह न सका
वह प्रेम को कैसे जान सकता है
और जो दोनों को नहीं जान सका
वह ख़ुद को कैसे जान सकता है
और...!
जो थोड़ी-सी बातों पर पूरा अकड़ जाता है,
कितना अजीब लगता है
जब वह ज़िंदगी की बात करता है!!
जो अपने से इतर मन के भाव को भाषा समझता है
वह चाँद और तारे तोड़कर लाने की बात करता है
लफ्फ़ाज़ी से जिसने किसी का दिल जीता हो,
वह कैसे जानेगा कि इश्क इंक़लाबी होता है?








