प्रेम में मैं और तुम

अंशू कुमारअंशू कुमार21 May 1990

1 min read · 12.4K reads

एक दिन तुम और मैं

जब अपनी अपनी धुरी पर

लौट रहे होंगे

ख़ाली हाथ, बेआवाज़ और बदहवास

अपने-अपने हिस्से के सुख और दुःख लिए

अब कब मिलेंगे, मिलेंगे भी या नहीं

जैसे ख़ौफ़नाक सवाल लिए

अनंत ख़ालीपन के साथ

तब सबसे अंत में

हमारे हिस्से का प्रेम ही बचेगा

जो अगर बचा सकता तो बचा लेगा हमें

एक बार फिर से मिलनेकी उम्मीद में...!

अंशू कुमार
About the poet

अंशू कुमार

नई पीढ़ी की कवयित्री। पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। मूल नाम : अंशू कुमार जन्म : 21/05/1990 | बेगूसराय, बिहार

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like