कभी-कभी

अंशू कुमारअंशू कुमार21 May 1990

1 min read · 12.4K reads

कभी-कभी

पीछे की चीज़ों को पीछे

और आज की चीज़ों को आज का

रंग और आकार देना चाहती हूँ

कभी कभी

ज़िंदगी से ख़ूब सारे सवाल करती हूँ

हर सवाल का हिसाब करती हूँ

कितना कुछ खो चुकी हूँ

कितना कुछ बचा लेना बाक़ी है

कितना उलझ गई हूँ

और कितना सुलझाना बाक़ी है

किन-किन बातों पर हँस चुकी हूँ

और किन-किन बातों पर रोना बाक़ी है

और कभी-कभी...

कुछ लोग जो बहुत अपने-से लगते हैं

लेकिन अपनों के बीच अकेला महसूस करती हूँ

और अगर अकेलापन जीवन का सच है

तो जीवन में इतने लोगों की क्या जगह है?

कभी-कभी...

अंशू कुमार
About the poet

अंशू कुमार

नई पीढ़ी की कवयित्री। पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। मूल नाम : अंशू कुमार जन्म : 21/05/1990 | बेगूसराय, बिहार

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like